भोपाल में दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय इन दिनों तात्या टोपे नगर (टी.टी. नगर) में मातामन्दिर और प्लेटिनम प्लाज़ा के पास शरद जोशी मार्ग पर स्थित है।
भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। यह देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा है।
भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे से यह लगभग पन्द्रह किलोमीटर दूर है। वहाँ टैक्सी/आॅटो रिक्शा आदि उपलब्ध होते हैं।
भोपाल में दो रेल्वे स्टेशन हैं ‘मुख्य स्टेशन’ एवं ‘हबीबगंज स्टेशन’। यह संग्रहालय दोनों ही स्थानों से लगभग छै-सात किलोमीटर की दूरी पर है। आवागमन के लिये टैक्सी, आॅटो रिक्शा, मिनी बस आदि उपलब्ध हैं।